खेल--आकाश के खेल से कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन फाइनल में
लखनऊ, जून 18 -- क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की देखरेख में आयोजित जसबीर सिंह मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सिंड्रा ग्राउंड पर खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन ने सीएएल ग्रीन को पांच विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएएल ग्रीन की टीम 29 ओवरों में 185 रनों पर सिमट गई। श्लोक गुप्ता ने 58 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। कल्पना फाउंडेशन की ओर से आकाश गुप्ता ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार और प्रांजल यादव ने तीन विकेट चटकाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी कल्पना फाउंडेशन की टीम ने 26.2 ओवरों में ही पांच विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। जीत में सूर्यवंश चौहान (52 रन) और एस. तिवारी (नाबाद 63 रन) ने अहम भूमिका निभाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.