चाईबासा, नवम्बर 26 -- चाईबासा । बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के निदेशक छात्र कल्याण डॉ. बीके अग्रवाल ने कहा है कि खेल ही चरित्र निर्माण और उत्कृष्टता का सबसे मजबूत आधार है। डॉ अग्रवाल बुधवार को उद्यान महाविद्यालय, खूंटपानी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह के अवसर पर बोल रहे थे । उन्होंने आगे कहा कि यह महाविद्यालय राज्य का एकमात्र उद्यान विज्ञान की शैक्षणिक संस्था है और विश्वविद्यालय इसे उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने छात्रों एवं वैज्ञानिकों के प्रदर्शन पर गहरी संतुष्टि व्यक्त की। हालांकि, उन्होंने कॉलेज से जुड़ने वाली सड़क की खराब स्थिति पर गंभीर चिंता जताई और इसके त्वरित सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता डॉ. अरुण कुमार सिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.