अयोध्या, मई 5 -- अयोध्या, संवाददाता। गुरू गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ, बीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर, स्पोर्ट्स कालेज सैफई, स्पोर्ट्स कालेज फतेहपुर एवं स्पोर्ट्स कालेज सहारनपुर में कंक्षा छह, नौ और कक्षा 11 में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए प्रारम्भिक चयन ट्रायल्स का आयोजन डॉ.भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल अयोध्या में किया जाएगा। विभिन्न स्पोर्ट्स कालेजों में कक्षा छह, नौ और 11 में प्रवेश के लिए खेल साथी पोर्टल पर आनलाइन आवेदन प्रकिया प्रारम्भ हो गयी है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि जनपद अयोध्या, बस्ती एवं देवीपाटन मण्डल के खिलाड़ियों का प्रारम्भिक चयन ट्रायल्स 15 और 16 मई को डॉ. भीमराव अम्बेडकर अन्तरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर अयोध्या में प्रातः आठ बजे से आयोजित किया जायेगा। यह भी ...