दुमका, जनवरी 11 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि काठीकुंड प्रखंड के धावातांड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय स्टेडियम में विगत नौं वर्षों सें होते आ रहे काठीकुंड प्रीमियर लीग के सीजन 9 का उद्घाटन शनिवार को सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन और थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने सयुंक्त रूप सें विधिवत फीता काटकर किया। जिसके बाद मौके पर मौजूद अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाते उनका परिचय लिया और खेल के प्रति शुभकामनाएं दी। उद्घाटन के मौके पर सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि सबसे पहले मैं केपीएल के लगातार 9वें साल आयोजन के लिए पूरी आयोजन समिति को हार्दिक बधाई देता हूं। किसी भी प्रतियोगिता का इतने वर्षों तक निरंतर आयोजित होना, आप सभी की मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति जुनून को दर्शाता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ मैदान में उतरने, अनुशासन बनाए रखने और अपना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.