खेल से युवाओं में अनुशासन
पूर्णिया, जून 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामनगर में एक दिवसीय नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का महापौर विभा कुमारी ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा युवाओं को सही दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महापौर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया और सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वार्ड पार्षद ममता सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ललनेश सिंह, अखिलेश सिंह, सीबू यादव, विनीता सिंह, अभिजीत सिंह, किशु सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.