गढ़वा, जून 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। तीन दिवसीय पलामू क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गढ़वा पुलिस लाइन स्थित खेल मैदान शुरू हुआ। उसका उद्घाटन डीआईजी कौशल किशोर, डीसी पशुपति नाथ मिश्रा, एसपी आशुतोष शेखर, पलामू एसपी कपिल चौधरी, सीआरपीएफ कमांडेंट ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। मौके पर डीआईजी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष पलामू प्रमंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होता है। खेल से खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और उनकी खेल की प्रतिभा निखरकर सामने आती है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में बेहतर करने वाले टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का सेवा कर्तव्य निष्ठा का हैं। ऐसे में जवानों के स्वास्थ्य और उनकी सोच इस तरह के आयोजन से निखरती हैं। उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेल और इस आयोजन ...