जौनपुर, अगस्त 26 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम विकास इंटर कॉलेज में शनिवार को माध्यमिक विद्यालयों के तहसील स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने फीता काटकर खेल का शुभारंभ कराया। प्रतियोगिता में पब्लिक इंटर कॉलेज शाहगंज, सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली, मेंहरावां इंटर कॉलेज, ब्रजेश इंटर कॉलेज गुलालपुर और चंद्रा पैराडाइज खुटहन की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने कहा कि खेल से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। और यह समाज में एकता का आधार है। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार के भेदभाव का स्थान नहीं होता है। स्वस्थ और सुखमय जीवन का खेल ही आधार है। प्रतियोगिता के आयोजन में खेल शिक्षक संजय कुमार, डॉ. सुनील कांत, ईश्वर देव, लाल बहादुर, विनय कुमार वर्मा, अ...