जमशेदपुर, जून 22 -- ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और माल भाड़े में भारी उछाल का असर अब खेल सामग्री पर भी दिखने लगा है। शहर में खेल उपकरणों की कीमतों में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे क्रिकेट बैट, लेदर बॉल, फुटबॉल और स्पोर्ट्स शूज जैसे जरूरी सामान आम खिलाड़ियों की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। जमशेदपुर में साकची, बिष्टूपुर और सोनारी समेत विभिन्न इलाकों में 25 से अधिक खेल सामग्री की दुकानें और डीलर हैं। यहां क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों के उपकरण और फिटनेस उत्पाद उपलब्ध हैं, लेकिन बढ़ती कीमतों ने खिलाड़ियों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। खेल सामग्री के डीलर राकेश अरोड़ा ने बताया कि मेरठ, दिल्ली और जालंधर देश के प्रमुख खेल सामग्री निर्माण केंद्र हैं। यहां से ट्रकों के माध्यम से सामान आता है। डीजल की कीमत और प...