खेल संगम का आयोजन
बुलंदशहर, अगस्त 23 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से युवाओं में अनुशासन, खेल भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति के विकास के उद्देश्य से युवा खेल संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सह जिला संघचालक अनिल, नगर सह संघचालक सामर्थ्य और विभाग सेवा प्रमुख सरवचन द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया। संगम के दौरान कबड्डी, खो-खो और रस्साकशी आदि पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। रस्साकशी में एकता, कबड्डी में साहस व रणनीति और खो-खो में युवाओं की सजगता का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। मुख्य वक्ता सरवचन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने शिक्षा के वास्तविक उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पढ़ाई का लक्ष्य केवल नौकरी या पैसा कमाना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, माता-पिता की सेवा और जिम्मेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.