देवघर, अगस्त 10 -- देवघर, प्रतिनिधि। रमा देवी बाजला महिला कॉलेज देवघर की प्रभारी प्राचार्या डॉ. सुचिता कुमारी के नेतृत्व में एवं नेशनल कैडेट कोर के सीटीओ हेलेना किस्कू के निर्देशन में कॉलेज की छात्रा प्रतीक्षा कुमारी एनसीसी कैडेट का अंतर निदेशालय खेल शूटिंग चैंपियनशिप में तमिलनाडु तिरुचिरापल्ली के लिए चयन हुआ था। इस चैंपियनशिप के लिए पूरे झारखंड राज्य में मात्र 5 एनसीसी कैडेट का ही चयन हुआ था। जिसमें से प्रतीक्षा कुमारी फोर्थ झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी दुमका से 1 ही कैडेट का ही चयन हुआ। छात्रा को जर्मन राइफल पीप साइट 3 पी पोजिशन के लिए सलेक्ट किया गया। जो कि शूटिंग चैंपियनशिप में सबसे कठिन होता है। खेल शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतीक्ष ने 600 में से 517 स्कोर प्राप्त किया और झारखंड में सब से ऊपर यानी टॉप वन में आई। इसके साथ ही बिहार झारखंड...