मेरठ, जुलाई 31 -- मेरठ मेजर ध्यानचन्द खेल विश्वविद्यालय, मेरठ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग के कबड्डी, हॉकी, बॉक्सिंग, योग, कुश्ती, बैडमिंटन एवं एथलेटिक्स, पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में प्रवेश हेतु ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन/पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 अगस्त, 2026 तक बढ़ा दी है।विश्वविद्यालय प्रवक्ता ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों से किसी कारणवश निर्धारित समयावधि में आवेदन नहीं हो सका, उन्हें एक और अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अब निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन अथवा विश्वविद्यालय परिसर में ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन/पंजीकरण करा सकते हैं।साथ ही, विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि संशोधित पात्रता विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.sportsuni...