गाज़ियाबाद, जून 1 -- मेरठ/मोदीपुरम, हिटी। प्रदेश के पहले मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय ने खेल शिक्षा और खेल उद्योग को नई दिशा देने की पहल करते हुए आगामी शैक्षणिक सत्र से स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। दस जून से नए सत्र के रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय स्थित प्रौद्योगिकी महाविद्यालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में खेल विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने मीडिया को इसकी जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...