मेरठ, जून 10 -- मेजर ध्यानचंद खेल विवि में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक, परास्नातक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू होंगे। विवि प्रशासन ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार बीपीईएस (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स), बीएससी योगा, एमएससी योगा, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, स्पोर्ट्स कोचिंग, स्पोर्ट्स साइंस तथा विभिन्न पीजी डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश दिए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को खेल शिक्षा, फिटनेस, योग एवं खेल प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फ...