खेल विवि में प्रवेश प्रक्रिया फिर शुरू
हल्द्वानी, सितम्बर 3 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय में प्रथम शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी गई है। उप कुलसचिव रशिका सिद्धीकी ने बताया कि अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ukssu.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी सीधे दाखिला लेना चाहते हैं, वे विवि परिसर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पॉट पंजीकरण करा सकते हैं। स्पॉट पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 5 सितंबर तय की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.