खेल विवि में प्रवेश के लिए 47 अभ्यर्थियों ने दिया फिजिकल टेस्ट
मेरठ, अगस्त 15 -- मेजर ध्यानचंद खेल विवि में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए प्रवेश समिति की ओर से गुरुवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट कराया गया। शारीरिक दक्षता और खेल कौशल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पंजीकृत के मुकाबले काफी कम रही। परीक्षा समिति की ओर से बताया गया कि इस प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 74 नामांकित अभ्यर्थियों में से 47 अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे। अभ्यर्थियों की क्षमताओं और खेल प्रतिभा का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई। सुबह के सत्र में शारीरिक दक्षता कर परीक्षा हुई, जबकि सांयकालीन सत्र में खेल कौशल दक्षता परीक्षा हुई। दोनों चरणों में अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता, फिटनेस और खेल कौशल को परखा गया। परीक्षा प्रक्रिया में सुधार और अभ्यर्थियों के अनुभव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.