हल्द्वानी, मई 2 -- हल्द्वानी। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बने खेल विश्वविद्यालय में आगामी जुलाई सत्र से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज कर दी गई है। खेल विभाग ने पाठ्यक्रम एवं स्टाफ की तैनाती के लिए शासन को पत्र भेज दिया है। विभागीय तैयारी भी पूरी कर ली है। खेल विभाग के अफसरों ने बताया की पहले सत्र में बीएससी स्पोर्ट्स साइंस, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, बैचलर इन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, सर्टिफिकेट इन स्पोर्ट्स कोचिंग सहित अन्य पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग संस्थानों से इजाजत मांगने के लिए पत्र भेज दिया है। अनुमति लेने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उप निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी ने बताया कि विभाग और विश्वविद्यालय प्रशासन जुलाई माह से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए काम कर कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- यूपी स्पोर्ट्स कॉलेजे में प्रवेश शु...