मेरठ, सितम्बर 5 -- मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं गतिविधि परिषद की द्वितीय बैठक शुक्रवार को कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई। बैठक में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय, राज्य अथवा देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के लिए अकादमिक व्यवस्था को अधिक व्यावहारिक, लचीला और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति एवं परिषद के अध्यक्ष मेजर जनरल दीप अहलावत (सेवानिवृत्त) ने की। परिषद ने खिलाड़ियों के खेल प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और शैक्षणिक गतिविधियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने की आवश्यकता जताई। कुलसचिव सुनील कुमार झा ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों की प्रगति और भविष...