हल्द्वानी, जुलाई 16 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। लोकपर्व हरेला के अवसर पर खेल विश्वविद्यालय और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने पौधेरोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। खेल विवि परिसर में कुलपति अमित सिन्हा, खेल परिषद के उपाध्यक्ष मोहन पाठक, उपकुलपति रसिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. निर्मला पंत ने पौधरोपण किया। वक्ताओं ने हरेला को प्रकृति संतुलन का प्रतीक बताते हुए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं यूओयू में 'मियावाकी पद्धति' से सघन वन विकसित करने के लिए तीन दिवसीय अभियान के तहत पौधरोपण हुआ। मुख्य अतिथि एसएसजे विवि अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट और यूओयू के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने अभियान की शुरुआत की। यह भी पढ़ें- Haldwani News: महिला कॉलेज में प्राध्यापकों ने रौपे प...