फरीदाबाद, जून 29 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सरकारी स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से खेल विभाग नई पहल करने जा रहा है। अब खेल विभाग के प्रशिक्षक सरकारी स्कूलों में जाकर शारीरिक शिक्षा के अध्यापकों (पीटीआई, डीपीई) को प्रशिक्षण देंगे। इसके माध्यम से अध्यापकों को खेलों में हो रहे नए बदलावों, नियमों और तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में कई बार अध्यापकों को खेलों के नए नियमों और तकनीकी बदलावों की पूरी जानकारी नहीं होती। इसका सीधा असर विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर पड़ता है। कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी सही मार्गदर्शन और आधुनिक प्रशिक्षण के अभाव में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने से वंचित रह जाते हैं। खेलों को लेकर र...