आगरा, मार्च 15 -- खेल निदेशालय की ओर से जूनियर बालक-बालिका जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी हो गया है। आरएसओ संजय शर्मा ने बताया कि एथलेटिक्स, जूडो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और जिम्नास्टिक प्रतियोगिताएं 16-17 मार्च को होंगी। सेपक टकरा, बैडमिंटन, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, तलवारबाजी, टेबल टेनिस और शूटिंग प्रतियोगिताएं 18-19 मार्च को आयोजित की जाएंगी। फुटबॉल प्रतियोगिता 17 से 20 मार्च तक एकलव्य स्टेडियम में खेली जाएगी। प्रतियोगिताओं में एंट्री पूरी तरह नि:शुल्क है। विजेता खिलाड़ियों और टीमों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी प्रतियोगिताएं सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय खेल कार्यालय में प्रधान सहायक मुकेश अग्रवाल अथवा कनिष्ठ सहायक पुष्पाल सिंह से संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.