मथुरा, मई 4 -- सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के द्वारा बाल कुंभ का आयोजन किया गया, जिसमें संघ के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। शुभारंभ शाखा से हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और बालकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उनकी भारी उपस्थिति ने पूरे वातावरण को अत्यंत जीवंत एवं प्रेरणादायी बना दिया। मुख्य वक्ता मुकेश वैष्णव जिला सह सामाजिक सद्भाव प्रमुख ने कहा कि खेल विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास का आधार है। खेल से शरीर, मन और चरित्र तीनों का निर्माण होता है। उन्होंने महात्मा बुद्ध के संदेश अप्प दीपो भव के माध्यम से बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अंदर के उस मूल व्यक्तित्व के प्रकाश को जलाकर समाज को सही दिशा देना है। यह भी पढ़ें- प्रांतीय शारीरिक व खेल-कूद प्...