लखनऊ, अप्रैल 19 -- मोहान रोड स्थित मां दुर्गा पब्लिक स्कूल एवं स्पोर्ट्स एकेडमी में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह में सांसद खेल महाकुंभ 2026 के पदक जीतने वाले एकेडमी के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इनमें रोहन, कृतिका स्वर्णकार, नैंसी रावत, सिमरन और खुशी को पुरस्कार मिले। मुख्य अतिथि डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय (निदेशक, स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया) ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कवि वेदव्रत वाजपेयी ने बच्चों को ट्रॉफी प्रदान की। प्रबंधक संजीव कुमार सोनी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...