मोतिहारी, फरवरी 23 -- मोतिहारी। महत्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव 'उमंग 2026' का भव्य शुभारंभ किया गया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित गांधी भवन के खेल मैदान में रंग-बिरंगे गुब्बारों के उड़ान और फीता काटने के साथ खेल महोत्सव का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के संरक्षक कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव, डीएम सौरभ जोरवाल, स्थानीय सांसद राधा मोहन सिंह व विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रो. शिरीष मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। फिट इंडिया की भावना को साकार करता है 'उमंग': सांसद : सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'फिट इंडिया अभियान' की भावना को आगे बढ़ाता है और युवा...