नई दिल्ली, फरवरी 3 -- विश्व कप 2024 के बाद सिर्फ 11 बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट 150 , इनमें से चार भारतीय नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। टी-20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम के आंकड़े और प्रदर्शन साफ बता रहे हैं कि वह हर मोर्चे पर मजबूत हो चुकी है। भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा विरोधी टीम नहीं, बल्कि टी-20 की अनिश्चितता ही है, जहां एक दिन का खेल तस्वीर बदल देता है। टी-20 विश्व कप 2024 के बाद भारत की बल्लेबाजी का दबदबा रहा है। इस दौरान दुनिया में सिर्फ 11 बल्लेबाज ही ऐसे रहे हैं, जिनका स्ट्राइक रेट पेस और स्पिन दोनों के खिलाफ 150 से ऊपर रहा है। इनमें से चार भारतीय हैं। यह चौंकाने वाला आंकड़ा है। इन चार भारतीय बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा का नाम स्वाभाविक है, लेकिन बाकी नाम कहानी को खास बनाते हैं। शिवम दुबे, जिनकी कमजोरियों पर हाल तक सवाल उठते रहे,...