खेल-लखनऊ में कल से शुरू होगा 'प्रांतीय जूडो महाकुंभ', 1200 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम
लखनऊ, जुलाई 13 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन और इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 15 से 20 जुलाई 2026 तक राज्य स्तरीय 'जूडो महाकुंभ' आयोजित किया जायेगा। यह प्रतियोगिता हजरतगंज स्थित इंडियन पैरा जूडो अकादमी (हलवासिया कोर्ट) में आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश में जूडो महाकुंभ का यह तीसरा अवसर है। इस महाकुंभ में प्रदेश भर से विभिन्न आयु वर्गों के लगभग 1200 जूडोका (जूडो खिलाड़ी) हिस्सा लेंगे। इस बार की मुख्य विशेषता यह है कि सामान्य खिलाड़ियों के साथ राज्य भर के दृष्टिबाधित (ब्लाइंड) और मूकबधिर (डेफ) खिलाड़ी भी अलग-अलग आयु श्रेणियों में अपनी प्रतिभा और ताकत का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई उभरते और अनुभवी जूडो खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं।
आयोजन से संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.