लखनऊ, दिसम्बर 22 -- लखनऊ, संवाददाता। अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर खेल विभाग और उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेहमान टीम के खिलाड़ी छाये रहे। केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित बॉक्सिंग हाल में आज खेले गए मुकाबलों में झांसी की रिंकी किशोरी, वाराणसी की काजल, आगरा की रश्मि बघेल, मेरठ की चंचल चौधरी, अलीगढ़ की कुसुम, सहारनपुर की अंशिका त्यागी ने अपने मुकाबले जीत कर अगले दौर में जगह बनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...