फरीदाबाद, मई 22 -- पलवल। अभिषेक शर्मा हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम शुक्रवार को आपसी विवाद में हथौड़ी से हुए हमले में घायल सिकंदर डागर का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।खेल राज्य मंत्री ने अस्पताल में डॉक्टरों की टीम से सिकंदर डागर की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली तथा उनके पिता खेमराज डागर से मुलाकात कर परिवार का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं तथा दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान उन्होंने डीएसपी कृष्ण गोपाल से पूरे मामले की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। गौरव गौतम ने बताया कि मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य...