हापुड़, अगस्त 10 -- यूपी के हापुड़ बारिश के दौरान खेल रहे एक किशोर की जान चली गई। आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। आकाशीय बिजली गिरने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। पिपलैड़ा गांव निवासी जुल्फिकार प्रॉपर्टी डिलिंग का काम करता है। उसके चार बेटे और एक बेटी है। शनिवार सुबह उसका 14 वर्षीय बेटा आतिफ अपने घर के बाहर बारिश में नहा रहा था। इस दौरान तेज गरज और चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली सीधे आतिफ पर गिरी। जैसे ही आकाशीय बिजली गिरी तो आस पड़ोस के लोगों में दहशत बन गई और भागकर अपनी जान बचाई। परिजन और ग्रामीण आतिफ की तरफ भागे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। #WATCH हापुड़ बारिश के दौरान खेल रहे एक किशोर की जान चली गई। आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। आकाशीय बिजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.