शामली, जून 24 -- चौसाना। बल्ला मजरा में खेल मैदान के लिए आरक्षित सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण का मामला सामने आया है। गांव के युवाओं ने उपजिलाधिकारी ऊन को शिकायत पत्र सौंपकर खेल मैदान को कब्जामुक्त कराने तथा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। युवाओं का कहना है कि अतिक्रमण के कारण बच्चों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को खेलकूद व शारीरिक अभ्यास के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा है। राजस्व अभिलेखों में खाता संख्या 360 के अंतर्गत खसरा संख्या 44 की 0.1020 हेक्टेयर भूमि खेल मैदान के रूप में दर्ज है। यह भूमि गांव के बच्चों और युवाओं के खेलकूद, व्यायाम तथा सेना, पुलिस और अन्य सेवाओं की शारीरिक तैयारी के लिए आरक्षित है। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने उक्त सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। शिकायत पत्र में बताय...