बक्सर, मई 16 -- युवा के लिए ----- कार्रवाई एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षु खिलाड़ियों का हर सप्ताह हो मेडिकल चेकअप सदर सीओ खेल भवन-सह-व्यायामशाला के लिए 3 दिनों में उपलब्ध कराएं भूमि बक्सर, हमारे संवाददाता। जिला प्रशासन के स्तर से लगातार खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए खिलाड़ी को सुविधाएं प्रदान की जा रही है। साथ ही उनका मनोबल बढ़ाया जा रहा है।

बैठक की समीक्षा इसी क्रम में शनिवार को डीएम साहिला ने कलेक्ट्रेट सभागार में खेल विभाग की समीक्षा की। बैठक में प्रभारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ने खेल विभाग अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रभारी पदाधिकारी ने बताया कि खेल क्लब के गठन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। विभाग से मार्गदर्शिका प्राप्त होने के उपरांत ग्रामीण स्तर पर विभिन्न खेल गतिविधियों क...