पूर्णिया, फरवरी 3 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड स्थित एन.डी. रूंगटा उच्च विद्यालय के खेल मैदान के कायाकल्प की दिशा में पहल तेज हो गई है। सोमवार को उप समाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी रवि शंकर झा ने मैदान का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों और बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मनरेगा सहित प्रखंड स्तर से पहले संचालित योजनाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने मैदान को आधुनिक स्वरूप देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि इस खेल मैदान को मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत विकसित करने की पहल की जा रही है। इसके लिए जल्द ही विस्तृत प्रस्ताव...