खेल मैदान के मामले में सीएमओ ने लिया संज्ञान, 14 को सुनावाई
मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मीनापुर हाईस्कूल के खेल मैदान के मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने संज्ञान लिया है। 14 जुलाई को मुख्यमंत्री स्वयं इस मामले की सुनावाई करेंगे। शनिवार को डीएम कार्यालय ने परिवादी अमरेंद्र कुमार को बुलाकर निर्धारित तिथि को स्थानीय अधिकारियों के साथ पटना में मौजूद रहने को कहा गया।बता दें कि परिवादी ने सहयोग पोर्टल पर आवेदन देकर जर्जर हो चुके खेल मैदान की मरम्मत कराने की मांग की थी। इस मामले में स्थानीय अधिकारी ने भ्रामक जानकारी दी। इसके बाद परिवादी ने राज्य स्तरीय सहयोग पोर्टल पर दोबारा शिकायत की। इसके बाद सीएमओ ने स्वयं इसपर संज्ञान ले लिया है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : ग्राम एवं नगर पंचायतों में खेल क्लब गठन के लिए आवेदन पोर्टल पुनः खुला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.