बगहा, फरवरी 9 -- ठकराहा प्रखंड की पंचायतों में खेल मैदान बदहाली में हैं। जिसको कहीं अतिक्रमित कर लिया गया है तो कहीं गड्ढों में तब्दील हो चुका है। आलम यह है कि खेल मैदान के आभाव में ग्रामीण प्रतिभाएं दम तोड़ती जा रही हैं। सबसे पहले बात करते हैं कोईरपटी पंचायत स्थित सिसवनिया खेल मैदान की स्थिति की। मैदान का बड़ा हिस्सा असंगठित रूप से उपयोग हो रहा है, कहीं घास और कचरे के ढेर हैं, तो कहीं अधूरे ढांचे खड़े हैं। यह दृश्य बताता है कि जिस मैदान को खिलाड़ियों के अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए विकसित किया जाना था, वह आज अतिक्रमण और प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार, मैदान की जमीन सरकारी है, लेकिन उस पर लगातार अतिक्रमण होता जा रहा है। विजय चौधरी, रंजीत कुमार और मनोज कुमार समेत कई स्थानीय लोगों ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा ह...