दरभंगा, दिसम्बर 22 -- दरभंगा, । दरभंगा में खेल तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने तथा खिलाड़ियों को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र तथा बिहार की एनडीए सरकार ठोस पहल कर रही है। आने वाले समय में दरभंगा विभिन्न खेलों का हब बनेगा। इसके लिए सभी संभावनाओं को धरातल पर साकार करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। ये बातें दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से भेंट करने के बाद कही। सांसद डॉ. ठाकुर ने खेल मंत्री श्रीमती सिंह से हुई भेंट में कहा कि खेलो इंडिया योजना के तहत दरभंगा जिले के लिए चयनित दरभंगा के जिला खेल पदाधिकारी द्वारा बिहार सरकार को भेजी गई अनुशंसित सूची पर शीघ्र निर्माण कार्यों को शुरू किया जाना आवश्यक है। इस पर खेल मंत्री श्रीमती सिंह ने सांसद डॉ. ठाकुर को आश्वस्त करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.