पटना, जुलाई 18 -- Bihar Top News: रग्बी खिलाड़ी सह निम्नवर्गीय लिपिक सुधांशु रंजन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उसने अपने ऊपर दर्ज गंभीर आपराधिक मुकदमों को छिपाकर 'मेडल लाओ-नौकरी पाओ' योजना का लाभ उठा लिया। यही नहीं, जिस टूर्नामेंट में खेलने का सर्टिफिकेट दिया उसकी जांच में सुधांशु की जर्सी में दूसरा खिलाड़ी देखा गया। सच सामने आने पर नालंदा समाहरणालय में तैनात सुधांशु को निलंबित कर दिया गया। आरोपित सुधांशु को पिछले साल ही नौकरी मिली थी। दरअसल, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण को सुधांशु के कारनामों की भनक लगी थी। इसके बाद उन्होंने सुधांशु के कागज और चरित्र का सत्यापन करवाया तो चौंकाने वाली बात सामने आई। पता चला कि उसपर आर्म्स एक्ट और शराब बरामदगी के तहत गंभीर मामला अगमकुआं थाने में दर्ज है। यह भी पता चला कि सु...