बरेली, जून 4 -- फतेहगंज पश्चिमी। मोहल्ला अंसारी निवासी इमरान और मो. कैफ उर्फ कलुआ में खेलते समय मामूली बात को लेकर चार दिन पूर्व झगड़ा हो गया था। मौके पर मौजूद युवकों ने समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया। इसी को लेकर बुधवार की रात में दोनों में मारपीट हो गई। आरोप है किशोर कलुआ ने इमरान के पेट में चाकू मार कर घायल कर दिया। हमला कर वह भाग गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घायल को इलाज को अस्पताल में भर्ती करा दिया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया मामूली बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...