अलीगढ़, फरवरी 26 -- छर्रा, संवाददाता। कस्बा के श्री राममूर्ति गुप्ता राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को प्राचार्य प्रोफेसर (डा.) फूल सिंह राजपूत की अध्यक्षता में क्रीड़ा प्रभारी प्रोफेसर नरेन्द्र कुमार द्वारा बाईसवें क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ छात्र-छात्राओं के मार्च पास्ट के साथ मुख्य अतिथि को सलामी देकर हुआ। प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जलन कर माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । क्रीड़ा समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. फूलसिंह राजपूत ने खेल के शुभारम्भ की घोषणा करते हुए कहा कि खेल में हार-जीत से ज्यादा महत्व प्रतिभाग का होता है। इसलिए समस्त छात्र-छात्राएं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में जितेन्द्र यादव ने प्रथम, कीरत द...