आजमगढ़, अप्रैल 4 -- आजमगढ़। शहर कोतवाली के धर्मुनाला मोहला में शुक्रवार की शाम खेलते समय बच्चों में विवाद हो गया। एक बच्चे ने आठ वर्षीया बालक के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। निजामबाद थाना क्षेत्र के फरिहा निवासी आठ वर्षीय इशान अपनी मां के साथ शहर के धर्मूनाला मोहल्ला में किराए के मकान में रहता है। वह मोहल्ला के बच्चो के साथ खेल रहा था। इस दौरान विवाद हो गया। अईिनया गांव निवासी एक बालक ने इशान के ऊपर पेट्रोल डालकर आग गला दी। उसका पैर चल गया, स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया। झुलसे बालक को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...