उन्नाव, मार्च 21 -- उन्नाव। यूपीएस रामपुर गढ़ौवा की छात्रा खुशी और उपासना को खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उपहार भेंट किए गए । पीएसपीएसए के जिलाध्यक्ष संजीव शंखवार ने दोनों छात्रों में खुशी को साइकिल और खुशी को हाथ की घड़ी देकर हौसलाअफजाई किया। पीएस रामपुर गढ़ौवा की प्रधान शिक्षिका आरती ने भी दोनों छात्राओं को 501 रुपये का उपहार देकर उत्साहवर्धन किया। जिलाध्यक्ष संजीव संखवार ने कहा कि बच्चों की मेहनत और शिक्षक प्रदीप वर्मा के समर्पण का यह परिणाम है यह दोनों बच्चियां खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही है। इस दौरान विद्या सागर मिश्र, शशि देवी, शाहे खुबा, रमनजीत कौर, इंद्रपाल, लक्ष्मी यादव, आरती सिंह, प्रीति चक, मनोज कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.