मेरठ, अगस्त 17 -- मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में पंख हौसलों की उड़ान संस्था की ओर से खेल महोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। एक माह तक चलने वाले इस खेल महोत्सव का शुभारंभ रविवार को शास्त्री नगर डी-ब्लॉक स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सोमेंद्र तोमर ने किया। कार्यक्रम संयोजक एवं संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना शर्मा ने बताया कि खेल महोत्सव का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देने के साथ खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास और बालक-बालिकाओं को नशे से दूर रखना है। जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में करीब चार से पांच हजार खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए विभिन्न खेलों के विशेषज्ञों और वरिष्ठ पदाधिकारियों की आयोजन समिति बनाई गई है।खेल महोत्...