मेरठ, अगस्त 27 -- हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में खेल महोत्सव-2026 'पंख हौसलों की उड़ान' के तहत गुरुवार को सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। अंडर-14 और अंडर-17 बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग के फाइनल में एसडी सदर ने डीएवी सदर स्कूल को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-17 वर्ग के फाइनल में विजन एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएन कॉलेज को 2-0 से शिकस्त दी। डीएन कॉलेज की टीम पूरे मुकाबले में कोई गोल नहीं कर सकी। इस दौरान प्रतियोगिता अध्यक्ष डॉ. जे.वी. चिकारा, जिला पंचायत सदस्य विपिन भड़ाना, भावना शर्मा, कैप्टन बलवंत सिंह, प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग, कार्यक्रम संयोजक जोगिंदर सिंह, संदीप चौधरी...