वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी। कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय में वार्षिक खेल महोत्सव के दूसरे दिन वॉलीबॉल और कबड्डी में धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज, महिला महाविद्यालय, वीकेएम इंटर कॉलेज आदि की टीमों ने भागीदारी की। प्रबंधक उमा भट्टाचार्या और प्राचार्य प्रो. रचना श्रीवास्तव ने छात्राओं को खेलों के जरिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान खेल समिति के सदस्य डॉ. आशीष कुमार सोनकर, डॉ. रामप्रसाद सोनकर, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार राय, डॉ. सुप्रिया सिंह, डॉ. पूर्णिमा, डॉ. शशिकेश कुमार गोंड आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.