खेल महाकुंभ में वोविनाम को शामिल करने की उठी मांग
रुद्रपुर, जून 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को देहरादून स्थित पवेलियन ग्राउंड कार्यालय में उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुटोला से मुलाकात की। उन्होंने वोविनाम खेल को मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं खेल महाकुंभ में शामिल किए जाने की मांग की। इसको लेकर ज्ञापन भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषिपाल भारती ने किया। उनके साथ महासचिव विनोद लखेरा, टेक्निकल डायरेक्टर देवेंद्र रावत और अमित चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान कुलदीप सिंह बुटोला ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों को सभी मान्यता प्राप्त खेलों में समान अवसर उपलब्ध कराना परिषद की प्राथमिकता है और इस प्रस्ताव पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विनोद लखेरा और देवेंद्र रावत ने बताया कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.