विकासनगर, सितम्बर 21 -- विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ-2026 चकराता में राजकीय इंटर कॉलेज पजिटीलानी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की अंडर-19 और अंडर-14 बालिका खो-खो टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, कबड्डी में विद्यालय की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि हिंदी प्रवक्ता और कोच नरेश चौहान के मार्गदर्शन में छात्राओं ने प्रतियोगिता की तैयारी की थी। उन्होंने छात्राओं को आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...