रुद्रपुर, सितम्बर 19 -- खटीमा। विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ की खो-खो प्रतियोगिता में नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी मैम) का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। वनचेतना स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में नोजगे की टीम ने अंडर-14 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंडर-19 बालक-बालिका और अंडर-14 बालिका वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। शनिवार को प्रबंधक सुरेंद्र कौर (हैप्पी मैम) और प्रधानाचार्य एचसी पंत ने विजेता खिलाड़ियों और कोच कैलाश सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, करन सिंह बिष्ट, भूपेन्द्र सिंह, संजय कुमार, कुसुम शर्मा, गीता धामी, दीपा भट्ट, सुमन जोशी, मंजू रावत, मनदीप कौर, शैलेंद्र पांडेय, मोनिका भटनागर, राकेश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...