रुडकी, अप्रैल 8 -- रुड़की, संवाददाता। बिशम्बर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में खेल महाकुंभ के दूसरे दिन इनडोर गेम्स में छात्रों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान शतरंज, कैरम, लूडो, इनडोर बैडमिंटन, म्यूजिकल चेयर, ट्रेजर हंट सहित कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। संस्थान के सचिव चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी हैं। उन्होंने सभी छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।कोषाध्यक्ष सौरभ भूषण ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का विकास करते हैं। मैनेजिंग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...