हल्द्वानी, दिसम्बर 12 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। खेल महाकुम्भ 2025-26 इस बार 20 दिसंबर से शुरू होगा। इसको लेकर राज्य सरकार ने घोषणा कर दी है। खेल महाकुम्भ को सफल बनाने के लिए निदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल उत्तराखंड ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। 11 दिसंबर को जारी आदेश में निदेशक ने लिखा है कि प्रतियोगिता चारों स्तर न्याय पंचायत, विधानसभा क्षेत्र, जिला व राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में 14 से 19 साल के बालक व बालिकाएं हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में करीब 25 से ज्यादा खेल होंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सभी प्रतिभागियों को https://khel-mahakumbh2025.khelouk.in/registration वेबसाइट पर फोटोयुक्त आयु प्रमाण पत्र के साथ सिर्फ ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। विजेताओं को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी...