रुद्रपुर, दिसम्बर 23 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ के पहले दिन मंगलवार को बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल, खेल संयोजक बालमुकुंद तिवारी, खेल समन्वयक निर्मल सरकार और सहसंयोजक हृदेश कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। चौदह वर्ष आयु वर्ग में 60 मीटर दौड़ में पवन जोशी प्रथम और वंश सिकदार द्वितीय रहे। 600 मीटर दौड़ में सारांश यादव ने प्रथम और सागर सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में मानव मंडल प्रथम और दीपांशु मेहरा द्वितीय रहे। 19 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मनीष विश्वास प्रथम और साहिल मंडल द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में मनीष विश्वास ने प्रथम और अनीश राय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में इरफान अं...