काशीपुर, दिसम्बर 24 -- काशीपुर, संवाददाता। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिक्षा, खेल पंचायत राज्य युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में आयोजित खड़कपुर देवीपुरा न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का बुधवार को उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता समेत अतिथियों ने शुभारंभ किया। पहले दिन आयोजित बालिका वर्ग की अंडर -14 में, 60 मीटर दौड़ में दिव्या जोशी, 600 मीटर दौड़ में क्रिसलीन कौर प्रथम रहीं। गोला फेंक में क्रिसलीन प्रथम, लंबी कूद में आराध्या प्रथम, खो- खो में केंद्रीय विद्यालय प्रथम स्थान पर रहा। वहीं मुर्गा झपट प्रतियोगिता में नैना प्रथम रहीं। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर तथा 200 मीटर दौड़ में परी चौहान, 400 मीटर तथा 800 मीटर में भक्ति, 1500 मीटर तथा 3000 मीटर दौड़ में तुसिका प्रथम स...