फरीदाबाद, जून 6 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव ने शुक्रवार को सेक्टर-62 स्थित पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता शूटर मनीष नरवाल के आवास पर निर्मित निजी शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल से निशाना लगाकर रेंज का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। खेल मंत्री का स्वागत मनीष नरवाल के पिता दिलबाग सिंह, शूटिंग प्रशिक्षक राकेश सिंह, पवन धर्मवीर, अनिल डागर और अंकित ने किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अनमोल जैन, कनिष्का डागर, शुभम बिसला, प्रशिक्षक दीपक कुमार सहित अन्य खिलाड़ी भी मौजूद रहे。

खेल संस्कृति का विकास इस मौके पर गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की खेल संस्कृति पूरे देश में मिसाल बन चुकी है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने ओलंपिक, पैरालंपिक और अन्य...